झुंझुनूं जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से झुंझुनूं प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। राजस्थान गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत पांच आदतन अपराधियों को जिला बदर करने के आदेश जारी किए गए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन और प्रभावी पैरवी के आधार पर की गई।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश

पुलिस के अनुसार, जिला पुलिस की रिपोर्ट पर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, झुंझुनूं ने राजस्थान गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के प्रावधानों के तहत जिला बदर के आदेश जारी किए।

प्रशासन का कहना है कि संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और उनकी गतिविधियां क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए प्रतिकूल पाई गईं।

इन पांच लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

जिला बदर किए गए व्यक्तियों में शामिल हैं

  • विकेश (निवासी बापू बस्ती, झुंझुनूं)
  • अनिल (निवासी अडूका, चिड़ावा)
  • सुरेन्द्र (निवासी पिचानवा, चिड़ावा)
  • रामस्वरूप (निवासी अडूका, चिड़ावा)
  • महेन्द्र कुमार (निवासी बगड़)

पुलिस के अनुसार, इन सभी के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही

झुंझुनूं पुलिस ने कहा कि आदतन अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि जिले में कानून व्यवस्था कायम रखी जा सके।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...