झुंझुनूं जिले में रविवार को आयोजित वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा के दौरान प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, जिससे परीक्षा बिना किसी व्यवधान के आयोजित हुई।
परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में कुल 10,799 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
7,936 अभ्यर्थी हुए शामिल
पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 7,936 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,863 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार जिले में परीक्षा की 73.49 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
प्रशासन के अनुसार परीक्षा सभी निर्धारित केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।






