झुंझुनूं शहर के वार्ड संख्या-8 स्थित इंदिरा नगर के निवासियों ने सोमवार को वक्फ बोर्ड से जुड़े एक निर्णय के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने अपने भूखंडों पर स्वामित्व अधिकार सुरक्षित रखने और मामले में प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की।

वार्डवासियों का कहना है कि वे नगर परिषद झुंझुनूं द्वारा विधिवत आवंटित पट्टाशुदा भूखंडों पर वर्षों से निवास कर रहे हैं। उनका आरोप है कि वक्फ बोर्ड के हालिया निर्णय से उनके स्वामित्व और अधिकारों पर अनिश्चितता की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

प्रदर्शन के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से मामले में हस्तक्षेप कर वार्डवासियों के हितों की रक्षा करने का आग्रह किया। साथ ही वक्फ बोर्ड के निर्णय के संबंध में अब तक की गई प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि नगर परिषद से विधिवत प्राप्त पट्टों के आधार पर लोग लंबे समय से इन भूखंडों पर रह रहे हैं, इसलिए उनके वैध अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

बड़ी संख्या में वार्डवासी रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान सज्जन जांगिड़, महीपाल भामू, कर्मवीर भामू, श्रीचंद झाझड़िया, रामस्वरूप गजराज, डॉ. जे.पी. बुगालिया, राकेश झाझड़िया और रामदेव भास्कर सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...