झुंझुनूं महानिदेशक पुलिस, राजस्थान के निर्देशानुसार जिले में 1 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक महिला सुरक्षा जागरूकता माह मनाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन झुंझुनूं में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संपर्क सभा तथा आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों के साथ वर्चुअल संवाद (वीसी) के आयोजन से हुई।

कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में किया गया।

पुलिस कार्मिकों को दिए गए विशेष दिशा-निर्देश

संपर्क सभा में फील्ड में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महिला अपराधों के मामलों में त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान महिला सुरक्षा योजनाओं, हेल्पलाइन सेवाओं, जेंडर सेंसिटाइजेशन, राजकॉप, सीसीटीएनएस, महिला बीट अधिकारी योजना, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, वरिष्ठ जन संबल योजना, SHe-Box पोर्टल, ई-बॉक्स तथा साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर विशेषज्ञ अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी दी।

आत्मरक्षा प्रशिक्षित महिलाओं से वर्चुअल संवाद

अभियान के अगले चरण में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं, महिलाओं, गृहिणियों, पीटीआई, सुरक्षा सखियों और राजीविका से जुड़ी महिलाओं ने ऑनलाइन भाग लिया।

प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा कानूनों, आत्मरक्षा तकनीकों, साइबर अपराधों से बचाव, हेल्पलाइन सेवाओं और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत, शहर वृत्ताधिकारी गोपाल सिंह ढाका, ग्रामीण वृत्ताधिकारी हरिसिंह धायल, चिड़ावा वृत्ताधिकारी विकास धींधवाल, खेतड़ी वृत्ताधिकारी राजेन्द्र कुमार बुरड़क, नवलगढ़ वृत्ताधिकारी सुगन सिंह, बुहाना वृत्ताधिकारी नोपाराम भाकर, साइबर थाना प्रभारी रामखिलाड़ी, आरपीएस (प्रोबेशन) अम्बिका चौधरी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...