झुंझुनूं को मिला नया ट्रैफिक इंचार्ज, सीआई बुद्धिप्रसाद ने संभाला कार्यभार
झुंझुनूं। झुंझुनूं पुलिस प्रशासन में कार्य व्यवस्था के तहत महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर सीआई बुद्धिप्रसाद को नया ट्रैफिक इंचार्ज नियुक्त किया गया है। उन्होंने मंगलवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।
वहीं, अब तक ट्रैफिक इंचार्ज रहे राधेश्याम सांखला को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थापित किया गया है।
सीकर से हुआ स्थानांतरण
सीआई बुद्धिप्रसाद का हाल ही में सीकर से झुंझुनूं स्थानांतरण हुआ है। कार्यभार संभालने के साथ ही उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और आमजन को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।
कोरोना काल में भी दे चुके हैं सेवाएं
सीआई बुद्धिप्रसाद इससे पहले भी कोरोना महामारी के दौरान झुंझुनूं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जिले की परिस्थितियों और स्थानीय व्यवस्था से परिचित होने के कारण उन्हें यहां कार्य का अनुभव भी है।






