झुंझुनूं में 8 धर्मकांटों पर कार्रवाई, बिना सत्यापन संचालन पर ₹24 हजार जुर्माना

झुंझुनूं उपभोक्ताओं को सही तौल एवं माप की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधिक माप विज्ञान विभाग ने झुंझुनूं जिले में विशेष जांच अभियान चलाया। खाद्य मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर प्रदेशव्यापी अभियान के तहत जिले के विभिन्न धर्मकांटों का निरीक्षण किया गया, जिसमें आठ धर्मकांटे बिना वैध सत्यापन संचालित पाए गए।

विभाग ने संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 24 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

इन धर्मकांटों पर हुई कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान जिन धर्मकांटों पर कार्रवाई की गई, उनमें शामिल हैं

  • कपिल धर्मकांटा (सिंघाना)
  • नुनिया धर्मकांटा (चिड़ावा रोड)
  • गोदारा डिजिटल धर्मकांटा (भोरकी)
  • गुरु कृपा धर्मकांटा (टोड़ी)
  • देवनारायण धर्मकांटा (नवलगढ़)
  • बालाजी कंप्यूटराइज्ड धर्मकांटा (नवलगढ़)
  • राज धर्मकांटा (सिंघाना)
  • जय हनुमान धर्मकांटा (सिंघाना)

विभाग के अनुसार ये सभी धर्मकांटे आवश्यक वैध सत्यापन के बिना संचालित पाए गए।

बिना सत्यापन संचालन नियमों का उल्लंघन

विधिक माप विज्ञान अधिकारी ने बताया कि बिना सत्यापन किसी भी तौल एवं माप उपकरण का उपयोग करना विधिक माप विज्ञान अधिनियम एवं नियमों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में नियमानुसार जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाती है।

Live Updates
15:07 (IST) 02 Jul 2026
Jhunjhunu News : झुंझुनूं से किसान महासभा का बड़ा ऐलान, जालंधर में होगा राष्ट्रीय सम्मेलन; 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

झुंझुनूं में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में अखिल भारतीय किसान महासभा ने 20-21 सितंबर को जालंधर में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने का फैसला लिया। सम्मेलन से पहले 10 लाख सदस्य बनाने और किसान हितों के मुद्दों पर संयुक्त संघर्ष का संकल्प दोहराया गया।

10:51 (IST) 02 Jul 2026
Jhunjhunu News : गुजरात के व्यापारी से ₹7 लाख की ठगी: चिड़ावा पुलिस ने दो और आरोपी दबोचे

सोना दिलाने के नाम पर गुजरात के व्यापारी से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। हिस्ट्रीशीटर रजनीश डारा समेत तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे, अब दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

09:58 (IST) 02 Jul 2026
Jhunjhunu News : जेजेटी विश्वविद्यालय में डिजिटल युग के कानून पर राष्ट्रीय सेमिनार, AI और साइबर सुरक्षा पर मंथन

झुंझुनूं स्थित जेजेटी विश्वविद्यालय में "डिजिटल युग में कानून का भविष्य" विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ। देशभर के विधि विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने एआई, साइबर सुरक्षा, डेटा गवर्नेंस और डिजिटल गोपनीयता से जुड़े कानूनी मुद्दों पर विचार साझा किए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...