झुंझुनूं में आज लगेंगे ग्रामीण-शहरी सेवा शिविर, कई योजनाओं का मिलेगा लाभ

झुंझुनूं, राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिलेभर में 22 जून को ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं के समाधान और योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।

इन ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि सोमवार को ग्रामीण सेवा शिविर निम्न पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित होंगे

  • अजाड़ी कला (झुंझुनूं)
  • चंवरा (उदयपुरवाटी)
  • सोनासर एवं कोदेसर (अलसीसर)
  • पचेरी कलां (बुहाना)
  • डूमोली कलां (सिंघाना)
  • घण्डावा (पिलानी)
  • केहरपुरा कलां (चिड़ावा)
  • हेतमसर (मंडावा)
  • बसई एवं सिहोड़ (खेतड़ी)
  • बिरोल एवं बाय (नवलगढ़)
  • स्वामी सेही (सूरजगढ़)
  • पोषाणा (गुढ़ा गोड़जी)

इन वार्डों में होंगे शहरी सेवा शिविर

जिले की विभिन्न नगरपालिकाओं और नगर परिषद क्षेत्रों में भी शहरी सेवा शिविर लगाए जाएंगे।

इनमें जाखल, विद्याविहार पिलानी, मुकुन्दगढ़, उदयपुरवाटी, सिंघाना, खेतड़ी, बुहाना, बगड़, मंडावा, चिड़ावा, पिलानी, सुलताना, बिसाऊ, सूरजगढ़, डूण्डलोद, मण्ड्रेला, मलसीसर, नवलगढ़ तथा नगर परिषद झुंझुनूं के विभिन्न वार्ड शामिल हैं।

शिविरों में मिलेंगी ये प्रमुख सेवाएं

शिविरों में विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।

मुख्य सेवाएं

नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरण
रास्ता संबंधी विवादों का समाधान
पट्टा वितरण
जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण
सामाजिक सुरक्षा पेंशन
खाद्य सुरक्षा योजना
ई-केवाईसी
श्रमिक पंजीकरण
जल एवं बिजली संबंधी शिकायतें
भूमि रिकॉर्ड सुधार
स्वामित्व पट्टों का वितरण
जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदन

कई विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद

शिविरों में राजस्व, पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, जलदाय, विद्युत, कृषि, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

इस दौरान आमजन अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।

आमजन से लाभ उठाने की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से निर्धारित स्थानों पर आयोजित सेवा शिविरों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।

Live Updates
15:20 (IST) 22 Jun 2026
Jhunjhunu News : हेतमसर जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली राहत, योजनाओं की दी जानकारी

पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी –सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित शिविर में खाता विभाजन, पट्टा वितरण और जनसमस्याओं के समाधान पर जोर

12:39 (IST) 22 Jun 2026
Jhunjhunu News : झुंझुनूं में नाकाबंदी के दौरान हिस्ट्रीशीटर समेत 2 गिरफ्तार, देशी कट्टा बरामद

पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी –नाकाबंदी देखकर कार मोड़कर भागे आरोपी, पीछा कर दबोचा; हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ 8 मामले दर्ज

11:19 (IST) 22 Jun 2026
Jhunjhunu News : 50 लाख दो, वरना परिवार खत्म! झुंझुनू पुलिस ने रंगदारी गैंग के दूसरे आरोपी को दबोचा

पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी –लीज संचालक को परिवार समेत जान से मारने की धमकी देकर मांगे थे 50 लाख रुपये, पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी दबोचा

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...