ग्रामीण सेवा शिविर की तिथियों में बदलाव, 24-25 जून को पचलंगी में लगेगा शिविर

झुंझुनूं जिले में चल रहे ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के तहत उदयपुरवाटी उपखंड की पचलंगी ग्राम पंचायत में 24 और 25 जून को ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित होगा।

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि उदयपुरवाटी खंड में प्रस्तावित कुछ शिविरों की तिथियों में प्रशासनिक कारणों से परिवर्तन किया गया है।

पचलंगी में दो दिवसीय शिविर

ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी जनसमस्याओं का समाधान, योजनाओं की जानकारी तथा पात्र लाभार्थियों को सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं और आवश्यक कार्यों का निस्तारण करवाने की अपील की है।

बदली गईं इन ग्राम पंचायतों की तिथियां

जिला कलेक्टर के अनुसार छापोली ग्राम पंचायत में प्रस्तावित शिविर अब 10 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।

वहीं नांगल चक नागल ग्राम पंचायत का शिविर अब 13 जुलाई को आयोजित होगा।

Live Updates
14:28 (IST) 24 Jun 2026
Jhunjhunu update : काटली नदी बचाने की उठी मांग, अतिक्रमण और अवैध खनन पर कार्रवाई की गुहार

शेखावाटी की जीवनदायिनी मानी जाने वाली काटली नदी को अतिक्रमण और अवैध खनन से मुक्त कराने की मांग तेज हो गई है। सामाजिक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...