राशनकार्ड में जन-आधार मैपिंग व ई-केवाईसी जरूरी
झुंझुनूं, खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। जिला रसद अधिकारी डॉ निकिता राठौड़ ने बताया कि आवेदन से पहले परिवार के सभी सदस्यों की आधार सीडिंग तथा जन-आधार मैपिंग होना अनिवार्य है। इसके बाद ही खाद्य सुरक्षा योजना के लिए आवेदन किया जा सकेगा।






