आज से डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षाएं, झुंझुनूं में 1,352 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

झुंझुनूं निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा एवं पंचायती राज (प्रारम्भिक शिक्षा) विभाग, राजस्थान, बीकानेर के निर्देशानुसार डीएलएड प्रथम वर्ष परीक्षा-2026 का आयोजन 30 जून से 11 जुलाई तक झुंझुनूं जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

डाइट झुंझुनूं की प्रधानाचार्य सुमित्रा झाझड़िया ने बताया कि परीक्षा संचालन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा में अनुचित साधनों के उपयोग पर रोक लगाने के लिए दो उड़नदस्तों का गठन किया गया है, जो नियमित रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।

जिले में 1,352 परीक्षार्थी होंगे शामिल

डीएलएड परीक्षा के जिला प्रभारी प्रमेन्द्र कुल्हार ने बताया कि जिले में कुल 1,352 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

मुख्य परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या इस प्रकार है—

  • शहीद कर्नल जेपी जानू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झुंझुनूं – 330
  • परमवीर पीरूसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झुंझुनूं – 191
  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, उदावास – 144
  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अणगासर – 165
  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आबूसर – 152
  • राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, हेतमसर – 280

शेष परीक्षार्थी सातवें परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देंगे।

दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी परीक्षा

परीक्षा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विषयवार परीक्षा कार्यक्रम:

  • 30 जून: बच्चे और बचपन
  • 1 जुलाई: शिक्षा के उद्देश्य, ज्ञान एवं पाठ्यचर्या
  • 2 जुलाई: भारतीय समाज और शिक्षा
  • 3 जुलाई: भाषा, संज्ञान और समाज : पाठ्यचर्या के संदर्भ
  • 4 जुलाई: हिंदी भाषा शिक्षण एवं प्रवीणता
  • 7 जुलाई: अंग्रेजी भाषा शिक्षण एवं प्रवीणता
  • 8 जुलाई: गणित शिक्षण
  • 9 जुलाई: पर्यावरण अध्ययन शिक्षण
  • 10 जुलाई: कला शिक्षा
  • 11 जुलाई: सूचना एवं संप्रेषण तकनीकी

परीक्षार्थियों के लिए जरूरी निर्देश

डाइट प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें तथा अपने साथ प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लेकर आएं, ताकि परीक्षा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।


Live Updates
Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...