झुंझुनूं में ट्रैफिक पुलिस के दो जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है। गुरुवार सुबह मंडावा मोड़ पर ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक कर्मियों को दो चेक मिले, जिन्हें उन्होंने सुरक्षित रखते हुए उनके वास्तविक धारक तक पहुंचाया।

यातायात प्रभारी राधेश्याम सांखला ने बताया कि सुबह ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल महेंद्र और fc श्रवण कुमार को ₹38,000-₹38,000 के दो चेक मिले।

जांच कर चेक धारक का लगाया पता

दोनों ट्रैफिक कर्मियों ने चेक पर उपलब्ध विवरण के आधार पर संबंधित व्यक्ति की पहचान की। इसके बाद चेक धारक करणी राम दिलोई निवासी बिसाऊ से संपर्क कर उन्हें बुलाया गया।

सुरक्षित लौटाए दोनों चेक

करणी राम दिलोई के पहुंचने पर आवश्यक पुष्टि के बाद दोनों चेक उन्हें सुरक्षित सुपुर्द कर दिए गए। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज वापस मिलने पर उन्होंने ट्रैफिक पुलिस का आभार व्यक्त किया।

यातायात प्रभारी राधेश्याम सांखला ने बताया कि महेंद्र और श्रवण कुमार ने अपनी जिम्मेदारी और ईमानदारी का परिचय देते हुए एक परेशान व्यक्ति को बड़ी राहत पहुंचाई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...