जिले में 10 जून से विशेष योग्यजन चिन्हीकरण शिविर
झुंझुनूं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बजट घोषणा के अनुरूप, राज्य सरकार द्वारा विशेष योग्यजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। इस क्रम में झुंझुनूं जिले में 10 जून से 8 जुलाई 2025 तक विशेष योग्यजन चिन्हीकरण शिविरों का आयोजन होगा।
प्रमुख बिंदु:
जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने बताया कि शिविर जिले के प्रत्येक उपखंड, पंचायत समिति और नगरपालिका स्तर पर होंगे।
शिविर से पहले डोर-टू-डोर सर्वे कर पात्र दिव्यांगजनों को चिन्हित किया जाएगा।
उपखंड स्तर पर उपखंड अधिकारी शिविर प्रभारी होंगे, और विकास अधिकारी व नगरपालिका आयुक्त सहप्रभारी रहेंगे।
ब्लॉक स्तर पर चिकित्सा अधिकारी व सामाजिक सुरक्षा अधिकारी समन्वयक की भूमिका निभाएंगे।
चिन्हीकरण अभियान में महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पंचायतीराज, चिकित्सा व नगरीय विकास विभाग की सहभागिता रहेगी।
सर्वे टीम में शामिल:
ग्राम विकास अधिकारी, शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला सुपरवाइजर, आशा सहयोगिनी व साथिनें।
शहरी क्षेत्रों में संबंधित विभागों की टीमें नगर परिषद व नगरपालिका आयुक्त की देखरेख में काम करेंगी।
जिला प्रशासन की अपील:
सभी पात्र दिव्यांगजन शिविर में चिन्हीकरण करवा कर कृत्रिम अंग एवं उपकरणों का लाभ उठाएं।
शिविर कार्यक्रम (प्रमुख तिथियां):
10.06.2025 जून भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र, बबाई
11.06.2025 पंचायत समिति, खेतड़ी
12.06.2025 पंचायत समिति, बुहाना
13.06.2025 पंचायत समिति, सिंघाना
16.06.2025 पंचायत समिति, सूरजगढ़
17.06.2025 पंचायत समिति, पिलानी
18.06.2025 पंचायत समिति, चिड़ावा
19.06.2025 नगरपालिका, मंड्रेला
20.06.2025 नगरपालिका, सुलताना
23.06.2025 पंचायत समिति, उदयपुरवाटी
24.06.2025 भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र, चवंरा
25.06.2025 भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र, गुढ़ागौड़जी
26.06.2025 पंचायत समिति, नवलगढ़
27.06.2025 नगरपालिका, मुकुन्दगढ़
30.06.2025 भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र, खिरोड़
01.07.2025 पंचायत समिति, झुन्झुनू
02.07.2025 नगर पालिका, बगड़
03.07.2025 पंचायत समिति, मण्डावा
04.07.2025 नगर पालिका, बिसाऊ
07.07.2025 नगरपालिका मलसीसर
08.07.2025 पंचायत समिति, अलसीसर