झुंझुनूं भाजपा नेता प्यारेलाल ढूकिया ने हरियाणा और राजस्थान के बीच हुए यमुना जल समझौते का स्वागत करते हुए इसे शेखावाटी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। मंगलवार को जारी अपने बयान में उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए इस समझौते पर आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि दशकों से शेखावाटी क्षेत्र यमुना जल से वंचित था और यह समझौता क्षेत्र के लिए नई उम्मीद लेकर आया है।

पेयजल और कृषि क्षेत्र को मिलेगा लाभ: ढूकिया

प्यारेलाल ढूकिया ने कहा कि समझौते के प्रभावी क्रियान्वयन से चूरू, सीकर और झुंझुनूं जिलों में पेयजल व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही कृषि क्षेत्र और किसानों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि हथिनीकुंड बैराज से राजस्थान को उसके हिस्से का पानी मिलने से क्षेत्र में जल संकट कम होगा और भूजल स्तर में सुधार आने की संभावना है।

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

भाजपा नेता ने अपने बयान में इस समझौते को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की इच्छाशक्ति का परिणाम बताते हुए कांग्रेस की आलोचना भी की। उनका कहना था कि इस मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भैरों सिंह शेखावत ने शेखावाटी के लिए जो सपना देखा था, उसे वर्तमान सरकार ने आगे बढ़ाने का कार्य किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...