झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र के श्यालू कलां गांव में डिग्गी में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान मनीषा (27) पत्नी मनोज, निवासी श्यालू कलां (जाट) के रूप में हुई है।
गोताखोरों ने निकाला शव
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गोताखोर मुकेश चौधरी और राजवीर चौधरी मौके पर पहुंचे। दोनों ने डिग्गी में उतरकर महिला को बाहर निकाला।
हालांकि, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
पुलिस कर रही जांच
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।






