Cement Sariya new price: आज के समय में हर व्यक्ति अपना खुद का घर बनाना चाहता है लेकिन घर बनाने वाले मैटेरियल्स की कीमत अधिक होने की वजह से लोग अपना घर नहीं बना पाते। आप अगर अपना खुद का घर बनाने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। सीमेंट सरिया के रेट में गिरावट दर्ज की गई है।
पिछले कुछ महीनो से बाजार में मांग कमजोर बनी हुई थी। महंगाई की वजह से लोग घर बनाने से पीछे हट रहे हैं जिसका सीधा असर सीमेंट और सरिया की बिक्री पर पड़ा है। सीमेंट सरिया के रेट में गिरावट हो गई है। विशेषज्ञों की माने तो सीमेंट सरिया के रेट में अभी और भी गिरावट होगी।
आज की अगर सीमेंट सरिया के ताजा रेट की बात करें तो अलग-अलग शहर में सीमेंट सरिया के अलग-अलग रेट है। हालांकि हर जगह गिरावट का सीधा असर देखने को मिल रहा है। आज 50 किलो सीमेंट की एक बोरी 360 से 410 के बीच मिल रही है। कुछ लोकल और साधारण ब्रांड के सीमेंट 350 के आसपास भी मिल रहे हैं। पिछले हफ्ते की मुकाबले इस हफ्ते सीमेंट के रेट में 20 से ₹30 की कमी आएगी।
टीएमटी सरिया के रेट में भी कमी दर्ज की गई है। आज 8 mm और 10mm टीएमटी सरिया का रेट 55000-58000 प्रति टन के आसपास है। बड़ी कंपनियों का माल भी लगभग इसी रेंज में मिल रहा है। जानकारों की माने तो आने वाले समय में भी सीमेंट सरिया के रेट में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।