Bullet Train: भारत के लोगों का बुलेट ट्रेन का सपना जल्द पूरा होने वाला है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन परियोजना की टाइमलाइन और चरणबद्ध शुरुआत को लेकर स्पष्ट जानकारी दिया है। रेल मंत्री ने बताया कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। 15 अगस्त 2027 से इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
बुलेट ट्रेन एक साथ पूरे रूट पर नहीं चलाई जाएगी बल्कि चरणबद्ध तरीके से इसका संचालन किया जाएगा। बुलेट ट्रेन को तकनीकी परीक्षण सुरक्षा मानको और यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए चलाया जाएगा।
रेल मंत्री ने बताया कि बुलेट ट्रेन का पहला क्षेत्र सूरत से विलिमोरा के बीच चलेगा। इसके बाद वापी से सूरत, वापी से अहमदाबाद, थाने से अहमदाबाद तक बुलेट ट्रेन चलाया जाएगा।
बुलेट ट्रेन से सफर आसान होगा इसके साथ ही साथ यह पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर होगा। इसमें अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली लगी होगी और कोच आरामदायक होंगे इसके साथ ही इसमें विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेगी।
कितनी होगी स्पीड
रेल मंत्री ने बताया कि मुंबई अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना 508 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। पूरा कॉरिडोर चालू होने के बाद बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद का सफर 2 घंटे 17 मिनट में पूरा कर लेगी। 2027 पर अब लोगों की निगाह टिकी हुई है।