सादुलपुर में आकाशीय बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, परिवार पर टूटा संकट

चूरू जिले के सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुगलवा के किरताण गांव में सोमवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान को भारी नुकसान पहुंचने से प्रभावित परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया है।

जानकारी के अनुसार, प्रभावित मकान बाबूलाल मेघवाल का है। बिजली गिरने के बाद मकान का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और घर में लगी बिजली की फिटिंग भी जल गई।

मकान को भारी नुकसान, गांव में दहशत

ग्रामीणों के अनुसार, शाम के समय अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली मकान पर गिरी। इससे पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। हालांकि उस समय परिवार के सदस्य सुरक्षित रहे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

मकान क्षतिग्रस्त होने के कारण परिवार को अब रहने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

आर्थिक सहायता की मांग

घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पटवारी के माध्यम से मौके का सर्वे कराया जाए और प्रभावित परिवार को सरकार की ओर से नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे अपने मकान का पुनर्निर्माण कर सकें।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...