Posted inHealth News (चिकित्सा समाचार), Sikar News (सीकर समाचार), लेख

गरीब की गाय बकरी के लिए कैसे करें टीकाकरण

19वीं पशुगणना के अनुसार राजस्थान में 2.16 करोड़ बकरियां हैं, जो की देश में सर्वाधिक हैं| राजस्थान में बकरियों की सिरोही, जखराना और मारवाड़ी नस्लें प्रमुख रूप से पाई जाती हैं| बकरीयों को रोगों से बचाने के लिए संतुलित आहार तो दिया जाना अत्यंत आवश्यक है ही, साथ में समय-समय पर कृमिनाशन और टीकाकरण करवाना बहुत जरुरी हैं| बकरियों में मुख्यतया फड़कीया, कन्टेजियस-इक्थाईमा और पी.पी.आर. रोग का प्रकोप अधिक पाया जाता हैं|

-:फड़कीया:-

फड़कीया रोग का रोगकारक “क्लॉस्ट्रीडियम परफ्रीजेंस टाइप-डी” होता हैं| इस रोग में बकरी का चक्कर काटना, शरीर में ऐंठन आना, कंपकंपी, सांस लेने में दिक्कत, आफरा आना और दस्त लगना मुख्य लक्षण हैं| बकरी को तुरंत वेटरनरी डॉक्टर को दिखाना चाहिए| इस रोग से बचाव हेतु 4 माह से बड़ी बकरी का हर वर्ष मानसून से पूर्व टीकाकरण करवा लेना चाहिए|

-: कन्टेजियस-इक्थाईमा:-

डॉ.नरेंद्र जाखड़

कन्टेजियस-इक्थाईमा रोग, पॉक्स फेमिली के पेरापोक्स वंश के वायरस से होता हैं| इस रोग में बुखार, नाक से स्त्राव आना,  होंठो एवं मुहं पर फुंसी होना और पपड़ी जम जाना जैसे लक्षण प्रमुख हैं|  रोग के उपचार के लिए तुरंत वेटरनरी डॉक्टर के पास बकरी को ले जाना चाहिए|

-:पी.पी.आर.:-

पी.पी.आर. रोग, पैरामिक्सोविरिडी फेमिली के मोर्बिल्ली वंश के वायरस से होता हैं| इस रोग में मुख्यतया बुखार, नाक से स्त्राव आना, खांसना और न्यूमोनिया जैसे लक्षण प्रमुख हैं| परन्तु कभी कभी मुहं में छाले और पतले खूनी दस्त भी हो जाते हैं| रोग के उपचार के लिए तुरंत वेटरनरी डॉक्टर के पास बकरी को ले जाना चाहिए| इस रोग से बचाव के लिए 3 माह से बड़ी बकरियों का 3 वर्ष में एक बार टीकाकरण करवाना आवश्यक हैं|

टीकाकरण-कलेण्डर

महिना बीमारी प्राथमिक टीकाकरण के समय उम्र
जनवरी-फ़रवरी कन्टेजीयस केप्राइन प्लूरो न्युमोनिया 3 माह
मार्च- अप्रैल मुहंपका-खुरपका 4 माह
मई- जून फड़कीया, लंगड़ा बुखार एवं गलगोठूँ 4-6 माह
सितम्बर-अक्टूबर मुहंपका-खुरपका 4 माह
नवम्बर-दिसम्बर बकरी-पॉक्स 3 माह

 

एंथ्रेक्स प्रभावित क्षेत्रों में, बकरियों में वर्ष में एक बार एंथ्रेक्स रोग का टीकाकरण अवश्य करवाना चाहिए| इसी प्रकार पी.पी.आर. (बकरी-प्लेग) रोग से बचाव के लिए 3 वर्ष में एक बार टीकाकरण करवाना आवश्यक हैं|

विशेष नोट- बकरियों का हर तीन माह में कृमिनाशन (Deworming) करवाना अत्यंत जरुरी हैं|