Rajasthan News: नए साल में राजस्थान को लगातार नई-नई सौगात मिल रहे हैं। अब राज्य के दौसा जिले को बड़ी खुशखबरी मिली है। जलाशय विभाग के द्वारा बांदीकुई और बसवा क्षेत्र में लोगों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। विभाग के अनुसार शहरी क्षेत्र में लगभग 120 किलोमीटर और बांदीकुई बसवा क्षेत्र को मिलाकर लगभग 150 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
मार्च 2026 से शुरू होगा काम
पाइपलाइन बिछाने का काम मार्च 2026 से शुरू होने वाला है। योजना के पूरा होने पर बांदीकुई शहरी क्षेत्र के लगभग 6610 नल उपभोक्ताओं को रोजाना पानी मिलेगा। पाइपलाइन बिछाई जाने के बाद लोगों को पेयजल से जुड़ी समस्याएं नहीं होगी।
इस महत्वाकांक्षी पाइपलाइन योजना पर लगभग 102 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। बांदीकुई में 72 करोड़ और बसवा क्षेत्र में 30 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। विधायक भागचंद टकरा ने मुख्यमंत्री बजट घोषणा में इस योजना को स्वीकृत कराया था। इसके लिए टेंडर का काम पूरा हो चुका है और जल्द ही इसका वर्क आर्डर जारी होगा।
पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद इसे इसरदा बांध परियोजना से जोड़ा जाएगा। यह कार्य में अर्जुन 2026 तक पूरा हो जाएगा। जलाशय विभाग के द्वारा बांध से आने वाले पानी का भंडारण किया जाएगा। इसके लिए 75 लाख की लागत से ग्राउंडवाटर टैंक बनाया गया है जिसे इसरदा की राइजिंग पाइपलाइन से जोड़ा जाएगा।
2027 तक पूरा हो जाएगा काम
वर्तमान में यहां के लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रही है जिसकी वजह से गर्मी के मौसम में तो स्थिति गंभीर हो जाती है। पाइपलाइन बिछाई जाने के बाद लोगों को पानी से जुड़ी समस्याएं नहीं होगी। अवैध नल कनेक्शन को भी काटा जाएगा। 2027 तक काम को पूरा कर लिया जाएगा।