Posted inRajasthan News (राजस्थान समाचार)

राजस्थान के इस जिले में बनेगा 60KM लंबा मेगा हाईवे, फ्लावर का भी होगा निर्माण, 862 करोड रुपए होंगे खर्च

Rajasthan Road News: केंद्र सरकार के द्वारा राजस्थान के सड़क के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए 862.22 करोड रुपए की वृत्तिय मंजूरी दी गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-921 को फोरलेन में अपग्रेड किया जाएगा। यह हाईवे महुआ जयपुर टी पॉइंट से शुरू होकर मंडावर, गढ़ी सवाई राम, पीनान, मचाड़ी, राजगढ़ के कोठी नारायणपुर तक जाएगा।

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य यातायात को सुविधाजनक बनाना है और सड़क व्यवस्था में सुधार करना है। इस हाइवे के निर्माण होने से दोसा और अलवर के बीच की कनेक्टिविटी मजबूत हो जाएगी और दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से भी यह जुड़ जाएगा। इसके बनने से राजस्थान दिल्ली हरियाणा और पंजाब से जुड़ जाएगा।

एक नए फ्लावर और तीन बाईपास का होगा निर्माण

यातायात के दबाव को कम करने के लिए और वाहन चालकों के सुरक्षा को देखते हुए महुआ के राष्ट्रीय राजमार्ग 21 के जयपुर साइड जंक्शन पर फ्लाईओवर का निर्माण भी किया जाएगा। इसके लिए महुआ में 4.8 किलोमीटर, मंडावर में 3.99 किलोमीटर, गढ़ी में 4.8 किलोमीटर, सवाई राम ने 2.5 किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण होगा। फ्लावर का निर्माण होने से दुर्घटनाएं कम होगी।

व्यापार और उद्योग को मिलेगी नई गति

परियोजना पूरा होने के बाद यात्रा का समय कम होगा और स्थानीय व्यापार उद्योग को भी रफ्तार मिलेगी। इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को सफर करने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।

3 महीने में पूरा होगा टेंडर का काम

भूमि अवाप्ति का काम प्रगति पर है। टेंडर का काम 3 महीने में पूरा हो जाएगा। आपको बता दे कि इन सभी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो जाने से लोगों को सफल के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नहीं आएगी।