Govardhan puja 2025: पूरे देश में सोमवार को दिवाली का त्यौहार मनाया गया। दिवाली का त्योहार खत्म हो चुका है और अब महिलाएं बेसब्री से गोवर्धन पूजा का इंतजार कर रही है।
राजस्थान में 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा
दीपावली के अगले दिन 21 अक्टूबर को अमावस्या तिथि दोपहर के बाद तक रहने के वजह से 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा का त्यौहार मनाया जाएगा। वैष्णो मंदिरों में इसकी तैयारियां जोरो सोरों से की जा रही है। शास्त्रों के अनुसार गोवर्धन पूजा के दिन श्री कृष्ण ने इंद्र के अहंकार को दूर करने के लिए गोवर्धन पर्वत को धारण किया था।
गोवर्धन पूजा के अवसर पर जयपुर के प्रमुख ठाकुर जी मंदिर में नवधान्य से बने पकवान अन्नकूट भोग भी अर्पित किया जाएगा। अन्नकूट महोत्सव की शुरुआत भी हो जाएगी। बुधवार को अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा।
इस दिन बहन के घर भोजन करने से होता है कल्याण
कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को यम द्वितीया कहा जाता है जिसे भाई दूज के रूप में माना जाता है। मान्यता है कि यमराज अपनी बहन यमुना के घर इस दिन भोजन किए थे और उन्हें वरदान दिया था।
भाई दूज के दिन बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उन्हें दृघायु जीवन प्रदान करने की कामना करती है और उपहार स्वरूप भेंट देती है। इस दिन भाई बहन के घर अगर भोजन करता है तो उन्हें दीर्घायु होने का आशीर्वाद मिलता है और उनका कल्याण होता है।