जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राज्य सरकार ने गुरुवार को दो अधिकारियों के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। सरकार ने राजसमंद जिले की पंचायत समिति भीम के विकास अधिकारी कृष्ण मुरारी छालिया और सीकर जिले के फतेहपुर तहसीलदार हितेश चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

राज्य सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनुपालना में की गई है।

जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई

सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रशासन में लापरवाही, अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी। जनहित से जुड़े कार्यों में जवाबदेही सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

सुशासन और जवाबदेही पर जोर

सरकार का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम लगातार उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में दोनों अधिकारियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई।

हालांकि, जारी आधिकारिक जानकारी में निलंबन के विशिष्ट कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है।


Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...