Posted inRajasthan News (राजस्थान समाचार)

राजस्थान में तेजी से गिरेगा तापमान, अगले 48 घंटे तक इन जिलों में होगी भारी बारिश, देखें IMD का ताजा अपडेट

Today IMD Alert: राजस्थान के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। जयपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। राज्य के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का गिरावट दर्ज किया गया है।

राजस्थान के कई जिलों में 96 घंटे तक बारिश होने वाली है। राज्य में लगातार बारिश होने से राज्य के तापमान में भी गिरावट होगी। एक बार फिर से तेजी से ठंड बढ़ने वाला है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर


पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। राज्य में नया सिस्टम बना हुआ है जिसकी वजह से उदयपुर जोधपुर जयपुर सहित कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

बारिश और बादल छाए रहने की संभावना


राजस्थान के कोटा, बारां, बूंदी, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और झालवाड़ जैसे कई जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है हालांकि कुछ स्थानों पर बादल छाएंगे और बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

ये रहा तापमान


बीते 24 घंटे में जयपुर का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राजस्थान के वनस्थली क्षेत्र में सबसे कम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।