Posted inRajasthan News (राजस्थान समाचार)

माउंट आबू में 3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, राज्य के इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी, देखें IMD का ताजा अलर्ट

Rajasthan Weather Alert: बीते 24 घंटे से राजस्थान का मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है और राज्य में तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच चुका है। माउंट आबू में रात का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

राज्य के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान को की माने तो राज्य में अभी तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी अभी सर्द से राहत नहीं मिलने वाली है।

सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में देखने को मिला है। बाड़मेर में दिन का तापमान अभी भी 30 डिग्री सेल्सियस तक है लेकिन राज्य के बाकी जगहों पर तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल रही है।

माउंट आबू राजस्थान का प्रमुख पर्यटन स्थल है लेकिन माउंट आबू में अभी तापमान में काफी गिरावट हो गई है जिसकी वजह से लोग माउंट आबू जाने से कतराने लगे हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों तक पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन शीतलहर के चलते सुबह और रात में ठिठुरन और बढ़ सकती है।

न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम (°C)



भीलवाड़ा 9.4
वनस्थली 8.6
अलवर 8.4
सीकर 5.4
चित्तौडगढ 9.5
चूरू 7.9
झुंझुनूं 8.6
करौली 8.2
फतेहपुर 5.0
नागौर 6.1
दौसा 6.9
लूणकरणसर 6.9