Posted inRajasthan News (राजस्थान समाचार)

नाकामियों से लड़कर बाड़मेर की बेटी स्वाति बनी सिविल जज, पिता के अधूरे सपने को किया पूरा, छठे प्रयास में मिली सफलता

RJS Exam 2025 Results : कहते हैं इंसान अगर लगातार कोशिश करें तो एक दिन उसे मंजिल जरूर मिलती है। राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी होते ही राज्य के कई जिलों में खुशियां छा गई। बाड़मेर जिले की बेटी स्वाति जोशी ने भी 14वीं रैंक हासिल की है।

भले ही स्वाति जोशी के जीवन में परेशानियां आई और कई बार उन्हें नाकामियों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। मुश्किलों से लड़ते हुए स्वाति जोशी ने आखिरकार अपने सपने को साकार कर लिया और वह सिविल जज बन गई है। शुक्रवार को परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ और स्वाति जोशी ने 14वीं रैंक हासिल कर जिले और परिवार का नाम रोशन किया।

शहर के जोशियों का उपरलावास निवासी स्वाति जोशी की यह सफलता सिर्फ एक परीक्षा पास करने की नहीं, बल्कि एक अधूरे सपने को पूरा करने की कहानी है। स्वाति जोशी के पिता सपना देखते थे कि वह अपनी बेटी को जज बनाएंगे और समाज के कार्यों में लगाएंगे।

स्वाति के पिता का दुर्भाग्य वस्त्र 2014 में निधन हो गया लेकिन उन्होंने अपने पिता के सपने को जिंदा रखा। स्वामी ने बाड़मेर से ही पढ़ाई की बाद में उन्होंने अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई करके और तैयारी शुरू कर दी साल 2018 में उनकी शादी हो गई लेकिन उन्होंने फिर भी तैयारी नहीं छोड़ी।

छठे प्रयास में मिली सफलता मिली


वर्ष 2016 के बाद से वह लगातार न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थी। छठे प्रयास में उन्हें सफलता मिली, जबकि इससे पहले 4 बार वे साक्षात्कार तक पहुंची। वर्ष 2018 में स्वाति का विवाह जोधपुर के रामराज नगर निवासी महेश जोशी से हुआ। माता, भाई, पति और ससुराल पक्ष ने हर कदम पर संबल दिया।