Posted inRajasthan News (राजस्थान समाचार)

राजस्थान में तेजी से गिर रहा है तापमान, शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी, इन जिलों में हो सकती है बारिश

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में दिन प्रतिदिन तापमान में गिरावट हो रही है। पहाड़ी इलाकों से आने वाली ठंडी हवाओं के वजह से राजस्थान में तापमान गिर गया है और ठंड में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हो गई है। राज्य के कई जिलों का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

सीमा क्षेत्र से लगने वाले इलाकों में तापमान काफी ज्यादा गिर गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के कई जिलों में बारिश होने वाली है। शुक्रवार और शनिवार को भी राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

राजस्थान में सबसे ठंडा जिला नागौर रहा जहां का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले समय में तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिलने वाला है।

राज्य का तापमान शुष्क बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो तापमान में अभी और भी ज्यादा गिरावट देखने को मिलने वाली है। तापमान में गिरावट होने के साथ-साथ राज्य के लोगों की परेशानियां भी बढ़ेगी। 5जनवरी तक राजस्थान का तापमान शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आज कई जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इस दौरान अजमेर में 28.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 28.5 डिग्री, अलवर में 28.0 डिग्री, जयपुर में 29.3 डिग्री, सीकर में 27.0 डिग्री, कोटा में 28.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 29.3 डिग्री और चूरू में 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान नागौर में 6.5 डिग्री, सीकर में 7.2 डिग्री, दौसा में 7.7 डिग्री, अजमेर में 8.2 डिग्री, चूरू में 8.7 डिग्री, सिरोही में 10.2 डिग्री, जोधपुर में 11.7 डिग्री और चित्तौड़गढ़ में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।