Posted inRajasthan News (राजस्थान समाचार)

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 1 जनवरी से बदल जाएगी राजस्थान से चलने वाली इन ट्रेनों की टाइमिंग, यहां देखें पूरी लिस्ट

Train New Timing : रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आ रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर पटरियों के दोहरीकरण विद्युतीकरण और अन्य कार्यों के पूर्ण होने के बाद अब ट्रेनों की गति में वृद्धि की गई है।ट्रेनों की गति में वृद्धि होने के बाद जोधपुर मंडल से चलने वाली कई ट्रेनों के टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है।

जोधपुर मंडल के रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि मंडल के पांच मुख्य रेलवे स्टेशनों पर 22 ट्रेनों के टाइमिंग में बदलाव किया गया है। इन 22 ट्रेनों की गति आंशिक रूप से बढ़ गई है।

1 जनवरी से कई ट्रेनों की टाइमिंग बदलने वाली है। अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो आपको रेलवे के नए टाइमिंग के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए वरना आपकी परेशानियां बढ़ सकती है। तो आईए जानते हैं 1 जनवरी से किन ट्रेनों की टाइमिंग बदल जाएगी।

1 जनवरी से इन ट्रेनों की बदल जाएगी टाइमिंग


Train No. 14808 दादर-जोधपुर Express : यह train शाम 5.43 के स्थान पर 5.08 बजे, प्रस्थान 5.10 बजे।


Train no.14893 भगत की कोठी-पालनपुर एक्सप्रेस : प्रस्थान शाम 6.30 के स्थान पर 7 बजे।


Train no. 15624 कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस : भगत की कोठी पर आगमन रात 8.30 बजे।


Train no.20625 चेन्नई-भगत की कोठी सुपरफास्ट : आगमन दोपहर 12.15 के स्थान पर 11.40 बजे।


Train no. 20944 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस : प्रस्थान शाम 4.20 के स्थान पर 5.10 बजे।


Train no. 74839 भगत की कोठी-बाड़मेर डेमो : प्रस्थान शाम 5 के स्थान पर दोपहर 3 बजे तथा बाड़मेर आगमन रात 10.20 के स्थान पर 8.30 बजे।


Train no. 74842 भीलड़ी-भगत की कोठी एक्सप्रेस : आगमन रात 9.45 के स्थान पर 10.45 बजे।


Train no. 14087 दिल्ली-जैसलमेर रूणिचा एक्सप्रेस : जैसलमेर आगमन रात 2.30 के स्थान पर 1.30 बजे।


Train no. 14808 दादर-जोधपुर एक्सप्रेस : जोधपुर आगमन शाम 6.40 के स्थान पर 5.40 बजे।


Train no. 14823 जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस : प्रस्थान रात 12.45 के स्थान पर 1.30 बजे।


Train no. 14853/14863/14865 वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस : जोधपुर आगमन शाम 6.15 के स्थान पर 5.30 बजे।


Train no. 15624 कामाख्या-जोधपुर एक्सप्रेस : जोधपुर आगमन रात 9 के स्थान पर 7.40 बजे व भगत की कोठी आगमन 8.30 बजे।