Winter Alert in Rajasthan: राजस्थान में तेजी से तापमान गिर रहा है। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच चुका है। तापमान में गिरावट होने से रात के समय लोगों को हाड़ कंपाने वाले सर्द का एहसास हो रहा है। हालांकि दिन के समय हल्की धूप निकल रही है लेकिन रात का तापमान काफी ज्यादा गिर चुका है। तापमान में गिरावट होने की वजह से लोगों को सर्द का एहसास हो रहा है।
शेखावाटी के फतेहपुर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शेखावाटी में भी रात के तापमान में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। तापमान में होने वाले गिरावट की वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी है। भयंकर सर्द की वजह से लोग दिनभर घरों में दुबके रहते हैं।
उत्तरी हवाओं के असर से राजस्थान के कई शहरों में तापमान में हो रही गिरावट से लोगों को अब गलनभरी सर्दी का असर महसूस हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले 24 घंटे के अंदर राज्य के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी।
राजस्थान के शेखावाटी अंचल में उत्तरी हवा के असर से रात में पारा सामान्य से नीचे लुढ़क गया है। जिसके असर से फतेहपुर समेत आस पास के भागों में आज पारा सामान्य से कम दर्ज हुआ है।
राजधानी जयपुर में भी गिरा तापमान
राजधानी जयपुर में भी तापमान में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। राज्य का तापमान गिरने की वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जयपुर जोधपुर सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचने वाला है।