Posted inRajasthan News (राजस्थान समाचार)

Rajasthan Road News: राजस्थान के इस 6 लेन सड़क का काम जल्द होगा शुरू, करोड़ों रुपए होंगे खर्च, सामने आई बड़ी अपडेट

Rajasthan Road News: राजस्थान में कई नए सिक्स लेन,एक्सप्रेस वे और हाईवे का निर्माण कार्य किया जा रहा है।खजूरीबास टोल से टपूकड़ा तक 8 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी जिसमें 74 करोड रुपए तक का खर्च आएगा।

1 साल में पूरा हो जाएगा सड़क का निर्माण कार्य

अभी सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है।प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए PWD ने पहली किश्त के रूप में दस करोड़ रुपए कोष में जमा करा दिए हैं। मात्र 1 साल में इस सिक्स लेन सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

रिडकोर ने सितंबर में टेंडर लगाया और अक्टूबर में टेंडर खुला। सामने यह जानकारी के अनुसार तकनीकी और वृत्तीय बिड खुलने के बाद कार्य देश जारी होगा। RIICO और PWD को प्रोजेक्ट के लिए आधी-आधी राशि रिडकोर को देनी है।

RIICO देगा 37 करोड रुपए

1 महीने से इस सड़क के निर्माण के लिए राशि का इंतजार किया जा रहा था लेकिन अब राशि की मंजूरी मिल चुकी है। बता दे कि इस प्रोजेक्ट के लिए 34 करोड रुपए की राशि रीको के द्वारा दिया जाएगा।

अब नहीं आएगी कोई अड़चन

टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और पैसे में आने वाली कमी भी दूर हो चुकी है। अब बस रिडकोर को कार्यदेश जारी करना है। सामने जानकारी के अनुसार नए साल में इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। लोगों को लंबे समय से इस सड़क के निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है।

बजट घोषणा का प्रोजेक्ट, इन कारणों से हुआ लंबित


बजट अनुदान 2023 मांगों पर खिजूरीबास टोल से टपूकड़ा तक सड़क को चार से छह लेन करने, दोनों तरफ नाला निर्माण एवं बीच में जहां जमीन की आवश्यकता हो वहां पर अधिग्रहण करने की घोषणा की गई थी। इसके लिए 50 करोड़ का बजट भी घोषित किया गया। गत सरकार की प्राथमिकता में होने की वजह से अधिकारियों ने सर्वे कराया।

DPR तैयार होने के बाद प्रोजेक्ट की लागत 74 करोड़ के करीब प्रस्तावित हुई। इसके लिए सरकार ने PWD और RIICO को फंड आवंटन की जिम्मेदारी दी। दोनों विभागों को 37-37 करोड़ रुपए देने थे।