सीकर। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मुकुल शर्मा ने आदेश जारी कर ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के मद्देनजर जिलेभर में ड्यूटी मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति 7 जून को कानून व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।
आदेशानुसार नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट:
- निखिल कुमार – सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र सीकर
- राहुल कुमार मल्होत्रा – सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र धोद
- दमयंती कंवर – सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र फतेहपुर
- भारती फूलफकर – सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र रामगढ़ शेखावाटी
- राजवीर यादव – सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र नीमकाथाना
- मोहर सिंह मीणा – सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र लक्ष्मणगढ़
- अविनाश चौधरी – सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र नेछवा
- अनिल कुमार – उपखण्ड क्षेत्र श्रीमाधोपुर (थाना रींगस को छोड़कर)
- बृजेश कुमार – सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र रींगस
- अर्चना बुगालिया – सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र खण्डेला
- मोनिका सामोर – उपखण्ड क्षेत्र दांतारामगढ़ (थाना लोसल को छोड़कर)
- राजेन्द्र सिंह चौहान – सम्पूर्ण थाना क्षेत्र लोसल
- महिपाल सिंह राजावत – सम्पूर्ण थाना क्षेत्र खाटूश्यामजी
- सुभाष कुमार – सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र पाटन
- झुंडाराम कुडी – सम्पूर्ण उप तहसील क्षेत्र अजीतगढ़
- रामनिवास – सम्पूर्ण उप तहसील क्षेत्र पलसाना
निर्देश:
जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए हैं कि सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखें और हर घटनाक्रम की जानकारी तत्काल जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सीकर को दें।