Posted inSikar News (सीकर समाचार)

लोसल में गंगा द्वादशी पर निकली कलश यात्रा, भक्तिमय माहौल

Women devotees in Kalash Yatra during Ganga Dwadashi in Losal town

लोसल (ओम प्रकाश सैनी), गंगा द्वादशी के पावन अवसर पर लोसल कस्बे में गंगा माता मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान कस्बा पूरी तरह भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।


महिलाओं की भागीदारी, पुष्प वर्षा से स्वागत

प्रातः काल गंगा माता की झांकी सजाकर मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई।
गाजे-बाजे के साथ यात्रा बस स्टैंड, मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।
यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं।
स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।


जनप्रतिनिधि भी रहे उपस्थित

कलश यात्रा के शुभारंभ पर कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख हैं:

  • धोद विधायक गोवर्धन वर्मा
  • जिला परिषद सदस्य रणवीर सिंह बिजारणिया
  • पूर्व पालिका अध्यक्ष गोविंदराम बिजारणिया
  • भाजपा मंडल अध्यक्ष जोधराज रेगर व भंवर सिंह
  • पूर्व पार्षद बंसीलाल रेगर व अन्य

हवन, पूर्णाहुति और भजन संध्या का आयोजन

कलश यात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में हवन और पूर्णाहुति का आयोजन हुआ।
इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।


एक शाम गंगा माता के नाम

रेगर समाज अध्यक्ष परमेश्वर अलोरिया ने बताया कि रात्रि को मंदिर में
“एक शाम गंगा माता के नाम” शीर्षक से भजन संध्या का आयोजन होगा।
इसमें आमंत्रित गायक कलाकारों द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।