24 नवंबर को खाटूश्यामजी पहुंचेंगे राज्यपाल
सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध श्री खाटूश्यामजी मंदिर में सोमवार, 24 नवंबर 2025 को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला दर्शन करने आ रहे हैं।
यह जानकारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने दी।
यात्रा का आधिकारिक कार्यक्रम
अधिकारियों के अनुसार राज्यपाल का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा–
- दोपहर 1:20 बजे – श्री सालासर बालाजी मंदिर, चुरू से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान
- दोपहर 3:00 बजे – खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचना
- 3:00–3:25 बजे – मंदिर में पूजा दर्शन
- 3:25 बजे – खाटूश्यामजी से जयपुर के लिए प्रस्थान