अजीतगढ़/विमल इंदौरिया। श्री राजपूत सभा श्रीमाधोपुर की मासिक सभा झाडली स्थित महाशक्ति ओमकंवर मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ठा. मानदाता सिंह गढ़तकनेत ने की जबकि मुख्य अतिथि पूर्व एडिशनल एसपी देवी सिंह नरुका रहे। कार्यक्रम का संचालन नरपत सिंह झाडली ने किया।
सभा की शुरुआत मातेश्वरी की आराधना से हुई। इसके बाद झाडली राजपूत समाज की ओर से भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया।
कार्यकारिणी का विस्तार
सभा के दौरान देवी सिंह नरुका को श्री राजपूत सभा श्रीमाधोपुर का संरक्षक नियुक्त किया गया। साथ ही कई पदों पर नियुक्तियां की गईं—
- सदस्य – सुमन कंवर महरौली, प्रदीप सिंह रामपुरा, पुष्पेंद्र सिंह रूपपुरा, संजय सिंह रूपपुरा, हेमसिंह हरिदासकाबास, वीरेंद्र सिंह हाथिदेह, रामसिंह हरिपुरा, दीपेंद्र सिंह मुंडरु, लक्ष्मण सिंह हाथिदेह
- ग्राम अध्यक्ष – शंकर सिंह शेखावत (झाडली), अभिषेक सिंह शेखावत (हरिपुरा), संगम सिंह (शेरपुरा), नंदू सिंह राठौड़ (रामपुरा), इंद्र सिंह (रूपपुरा), देवी सिंह शेखावत (हरिदासका बास), मदन सिंह (हाथिदेह), मदन सिंह (सुराणी)
सभी नियुक्तियों का स्वागत इकाई अध्यक्ष ठा. मानदाता सिंह गढ़तकनेत और महामंत्री रणजीत सिंह बांकावत ने नियुक्ति पत्र प्रदान कर किया।
संबोधन और विचार
सभा को पूर्व एडिशनल एसपी देवी सिंह नरुका, उपाध्यक्ष स्वरूप सिंह मंडूस्या, संगठन मंत्री देवी सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सुराणी, सहमंत्री प्रेम सिंह सावलपुरा समेत दर्जनों वक्ताओं ने संबोधित किया। सभी ने समाज सुधार और एकजुटता पर जोर दिया।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे लोग
इस अवसर पर महावीर सिंह मऊ, राकेश सिंह नागल, हेमंत सिंह मुंडरु, विजेंद्र सिंह झाडली समेत समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।