Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
चूरू। चूरू के शांति नगर निवासी और केंद्रीय विद्यालय चूरू के छात्र हार्दिक रोहिला ने 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग की 10 मीटर शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि से उन्होंने विद्यालय, परिवार और जिले का गौरव बढ़ाया है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 जून 2026 तक किया गया, जबकि फाइनल मुकाबला 29 जून को जयपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय-3 में संपन्न हुआ।
फाइनल में शानदार प्रदर्शन
हार्दिक रोहिला ने केंद्रीय विद्यालय चूरू का प्रतिनिधित्व करते हुए पूरे प्रतियोगिता में बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर उन्होंने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।
वे केंद्रीय विद्यालय चूरू की कक्षा 7 ‘ए’ के छात्र हैं।
माता-पिता और कोच को दिया सफलता का श्रेय
हार्दिक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता अरुण रोहिला, माता बबीता तथा कोच पूर्णसिंह के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन को दिया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, प्रधानाचार्य, शिक्षकों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए हार्दिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
