Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
अभी कोई प्राइवेट सेक्टर का कर्मचारी रिटायर्ड होता है और वह NPS सब्सक्राइबर है, तो 80 परसेंट एक मुस्त से आराम से निकल सकता है। 20% तक की राशि एन्युटी के माध्यम से खरीदने के बाद आपको हर महीने पेंशन मिलेगा।
यह नया नियम ऑल सिटिजन मॉडल और Corporate NPS के तहत आने वाले कर्मचारियों पर लागू होगा। आपको बता दे यह गैर सरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकती है। पहले कर्मचारियों को रिटायरमेंट होने के बाद एक बड़ा सेविंग का एक बड़ा हिस्सा पेंशन के लिए अनन्युटी खरीदने में चला जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
पहले कर्मचारियों को बचत का 40% हिस्सा अनन्युटी में खर्च करना पड़ता था और इसी आधार पर पेंशन भी मिलता था। लेकिन अब इसको घटाकर 20% कर दिया गया है। अब पेंशन पहले के तुलना में काफी कम हो जाएगा हालांकि इसका सीधा लाभ कर्मचारियों को मिलने वाला है।
