8th Pay Comission: केंद्रीय कर्मचारी बेसब्री से आठवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं। पिगमेंट फैक्टर के आधार पर ही सैलरी में बढ़ोतरी होती है और अब आठवें वेतन आयोग का प्रोसेस सेंटर स्टेज पर आ गया है।
कर्मचारी प्रतिनिधि अब 3.25 तक के फिटमेंट फैक्टर पर जोर दे रहे हैं।अगर 3.5 तक फिटमेंट फैक्टर होता है तो जिसकी बेसिक सैलरी 18000 रुपए है उसका 54000 तक सैलरी हो सकता है। इसका साफ मतलब है कि कर्मचारियों की सैलरी में तीन गुना बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
ड्राफ्टिंग प्रक्रिया हुई शुरू
आठवें वेतन आयोग की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ लिया है। जॉइंट कंसलटेटिव मशीनरी की नेशनल काउंसिल 25 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में अपनी ड्राफ्टिंग कमेटी को बुला रही है और इस मीटिंग का मकसद केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के मांगों का एक यूनिफाइड मेमोरेंडम तैयार करना है।
इस मीटिंग में केंद्रीय कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है। आठवें वेतन आयोग की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है। देखना होगा कि इस मीटिंग में क्या फैसला लिया जाता है।
कब लागू होगा आठवां वेतन आयोग
आठवीं वेतन आयोग का रिपोर्ट जमा करने के लिए 18 महीने का टाइमलाइन दिया गया है।उम्मीद है कि 2027 के अंत तक आठवी वेतन आयोग को लागू कर दिया जाए। हालांकि अभी तक इस पर ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
