Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
जिसके अनुसार बता दे कि अभी 8th pay commission पूरी तरह लागू होने में 2028 तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
जानकारी के लिए बता दे कि जनवरी में केंद्रीय कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी थी। लेकिन अभी तक न तो ऑफिशियल नोटिफिकेशन आया, न टर्म्स ऑफ रेफरेंस फाइनल हुए, न ही कमीशन के मेंबर्स की लिस्ट जारी हुई। जिसके बाद अब कर्मचारियों कि चिंता बढने लगी है।
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि यह 1 जनवरी 2026 से लागू होगा यानी कर्मचारियों को 2 साल का एरियर मिलेगा। नये वेतन आयोग के लागू होने का फायदा केंद्र सरकार के 50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और लगभग 65 लाख पेंशनर्स को मिलेगा।
लेवल – 1 के केंद्रीय कर्मचारियों की सेलरी 18 हजार से बढ़कर 44 हजार हो सकती है। आयोग 2.46 फिटमेंट फैक्टर लागू कर सकता है।
