Archive Notice: This article was originally published on 21 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारी बेसब्री से आठवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं। आठवें वेतन आयोग को 2027 तक लागू किया जा सकता है हालांकि इस पर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर आठवी वेतन आयोग से जुड़े कई जानकारी देखने को मिल रहे हैं।

वित्त राज्य मंत्री ने दिया बड़ा बयान

राज्यसभा में पूछे गए सवाल पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि आठवें पे कमीशन का काम वेतन, भत्ते और पेंशन तीनों पर सिफारिश देना है। इससे पहले कई कर्मचारी और पेंशनर संगठन सरकार को चिट्ठी लिखकर मांग कर रहे थे कि ToR में पेंशन का जिक्र साफ-साफ किया जाए। अब सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।

क्या DA को बेसिक में मर्ज किया जाएगा?
आकर कर्मचारी इस सवाल को लेकर काफी दुविधा में फसे हुए है। वो इस सवाल को लेकर अक्सर कंफ़्यज हो रहे है कि DA को बेसिक सैलरी में जोड़ा जाएगा? सरकार ने इसका जवाब साफ-साफ नहीं में दिया है। पंकज चौधरी ने संसद में बताया कि DA को बेसिक पे में मर्ज करने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है। हालांकि यूनियनों की हमेशा से ये मांग रही है कि DA जब 50% पार कर जाए, तो उसे बेसिक में मिला देना चाहिए। लेकिन फिलहाल सरकार ऐसा कोई कदम नहीं उठा रही है।

सरकार ने 3 नवंबर 2025 को आधिकारिक रूप से 8th पे कमीशन का गठन कर दिया है। इसमें चेयरमैन और सदस्य भी नियुक्त कर दिए गए हैं और Terms of Reference (ToR) भी जारी हो चुके हैं। इन्हीं ToR के आधार पर पे कमीशन सैलरी स्ट्रक्चर, भत्ते, पेंशन और सिस्टम से जुड़े बड़े बदलावों पर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...