Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
UIDAI के द्वारा समय-समय पर आधार कार्ड को लेकर नया नियम लागू किया जाता है। अब UIDAI के द्वारा बच्चों के आधार कार्ड को अपडेट करने को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है।
UIDAI के द्वारा बच्चों के माता-पिता से अपील किया गया है कि वह समय रहते ही बच्चों का आधार कार्ड अपडेट कर दें वरना उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है । अभी बच्चों का आधार कार्ड फ्री में अपडेट किया जा रहा है।
अक्सर देखा जाता है कि बच्चों के आधार में फोटो या पते से जुड़ी जानकारी पुरानी हो जाती है. स्कूल बदलने या उम्र बढ़ने के साथ इन जानकारियों को अपडेट करना जरूरी होता है. अब यह अपडेट किसी भी आधार केंद्र पर जाकर बिना शुल्क के कराया जा सकता है।
आपको बता दें यूआईडीएआई की ओर से बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट के लिए अब कोई फीस नहीं लगेगी. यह सुविधा 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और इसे एक साल तक लागू रखा जाएगा.
अब 5 से 17 साल तक के बच्चों का आधार अपडेट मुफ्त कराया जा सकेगा.आपको बता दें यूआईडीएआई की ओर से बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट के लिए अब कोई फीस नहीं लगेगी. यह सुविधा 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और इसे एक साल तक लागू रखा जाएगा. अब 5 से 17 साल तक के बच्चों का आधार अपडेट मुफ्त कराया जा सकेगा.
