Archive Notice: This article was originally published on 22 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

8th Pay Comission: आठवां वेतन आयोग लागू होते ही केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिलेगा। सैलरी में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगी वहीं फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी होगी। कर्मचारियों के अलग-अलग संगठन फिटमेंट फैक्टर को लेकर अलग-अलग डिमांड रख रहे हैं। फेडरेशन ऑफ़ नेशनल पोस्ट आर्गेनाइजेशन ने नेशनल काउंसिल को अपनी प्रमुख मांग सौंप दी है।

 

 

FNPO के द्वारा तीन से 3. 25 तक फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी का सुझाव दिया गया है।आठवें वेतन आयोग के सिफारिश से सरकार को सौंप जाने में 18 महीने तक का समय लग सकता है हालांकि इस 1 जनवरी 2026 की बैक डेट से लागू किया जाएगा।

 

कर्मचारी कर रहे हैं 3.25 फिटमेंट फैक्टर की मांग

 

 लेवल 1 से लेवल 5 तक के केंद्रीय कर्मचारियों के लिए संगठन के द्वारा 3 फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग की गई है वही लेवल 6 से लेवल 12 तक के कर्मचारियों के लिए 3.10 फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग की गई है वहीं सीनियर एडमिनिस्ट्रेशन लेवल के कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 3.25 रखने की मांग की गई है।

FNPO के द्वारा सालाना वेतन वृद्धि को बढ़ाकर 5% करने की डिमांड की गई है अभी सालाना वेतन वृद्धि 3% है। इससे कर्मचारियों की इनकम में बढ़ावा होगा और खास कर ग्रुप से ही और ग्रुप डी के कर्मचारियों का सैलरी अच्छा हो जाएगा।

FNPO के महासचिव शिवाजी वास रेड्डी के द्वारा जानकारी दिया गया है कि अलग-अलग कर्मचारी संगठनों की सिफारिश आने के बाद इसकी ड्राफ्ट कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी। 25 फरवरी को एक बैठक का आयोजन किया जाएगा जिस के बाद अंतिम मसौदा आठवी वेतन आयोग के अध्यक्ष को भेजा जाएगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...