Archive Notice: This article was originally published on 22 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Bank Holidays: अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो फटाफट निपटा लीजिए वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है। बैंक कर्मचारी यूनियन के द्वारा 27 जनवरी को पूरे देश में हड़ताल बुलाया गया है। 

 इस बीच कई सरकारी छुट्टियां भी पड़ने वाली है यही वजह है कि बैंकों में लगातार चार से पांच दिन तक छुट्टी रहने वाली है। अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो जल्द पूरा कर लीजिए।

 ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

 मौजूदा व्यवस्था के अंतर्गत बैंकों में रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहता है। 24 जनवरी को शनिवार है और 25 जनवरी को रविवार और सोमवार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस है और 23 जनवरी को बसंत पंचमी का भी कई राज्यों में छुट्टी है। 27 जनवरी को हड़ताल बुलाया गया है ऐसे में बैंकों में लगातार चार से पांच दिन छुट्टी रहेगी लेकिन इस दौरान मोबाइल बैंकिंग इंटरनेट बैंकिंग से जुड़े काम होते रहेंगे।

 

 क्यों किया जाएगा हड़ताल

 बैंक कर्मियों के द्वारा 5 डे वर्किंग की मांग किया जा रहा है इसी को लेकर बैंक कर्मी हड़ताल कर रहे हैं। बैंक कर्मियों के द्वारा कहा गया है कि सरकार रोजाना उनसे 40 मिनट ज्यादा काम करवा ले लेकिन एक सप्ताह में 5 दिन ही बैंक खुला रहे। यही वजह है कि बैंकों में हड़ताल के वजह से छुट्टी रहेगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...