Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
कल शुक्रवार 10 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक
जानकारी के लिए बता दे कि कल शुक्रवार 10 अक्टूबर को बैंक हिमाचल राज्य में बंद रहने वाले हैं। करवाचौथ त्यौहार के चलते सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक हिमाचल प्रदेश में बंद रहेंगे। बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। करवाचौथ पर हर साल सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख और समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं और शाम को चंद्रमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना के बाद जल पीती हैं।
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की गाइडलाइन के अनुसार अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों के अवसर पर अलग-अलग दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको अपनी कोई जरूरी काम निपटा नहीं है तो जल्द से जल्द पूरा कर लीजिए।
इस अक्टूबर के महीने के बचाए हुए आगामी 20 दिनों के अंदर साप्ताहिक अवकाश को मिलाकर कुल 15 दिन छुट्टियां रहेगी, तो सिर्फ इस महीने में सिर्फ 6 दिन बैंक खुले नजर आने वाले है। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन बैंकों में छुट्टियां रहेगी। तो आईए जानते हैं बैंकों में कितने दिन रहेगी छुट्टियां…
अक्टूबर 2025 में बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट
10 अक्टूबर 2025 – करवा चौथ.
18 अक्टूबर 2025 – काति बिहू (असम).
20 अक्टूबर 2025 – दीपावली (नरक चतुर्दशी / काली पूजा).
21 अक्टूबर 2025 – दिवाली अमावस्या, लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा.
22 अक्टूबर 2025 – दिवाली (बली प्रतिपदा), विक्रम संवत नया साल, गोवर्धन पूजा, बलीपद्यमी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली).
23 अक्टूबर 2025 – भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, यम द्वितीया, Ningol Chakkouba.
27 अक्टूबर 2025 – छठ पूजा (शाम का अर्घ्य).
28 अक्टूबर 2025 – छठ पूजा (सुबह का अर्घ्य).
31 अक्टूबर 2025 – सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती.
साप्ताहिक अवकाशों की लिस्ट
5 अक्टूबर 2025 – रविवार
11 अक्टूबर 2025 – दूसरा शनिवार
12 अक्टूबर 2025 – रविवार
19 अक्टूबर 2025 – रविवार
25 अक्टूबर 2025 – चौथा शनिवार
26 अक्टूबर 2025 – रविवार
ऑनलाइन कामो पर नहीं होगा कोई असर
आपको बता दे की बैंकों में छुट्टियां रहने के बाद भी ग्राहकों को ऑनलाइन काम में कोई परेशानी नहीं आएगी। एटीएम यूपीआई सर्विसेज आदि के माध्यम से आप पैसों का लेनदेन कर पाएंगे। इसमें किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना होगा।
