Archive Notice: This article was originally published on 23 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Big alert for WhatsApp users : दिन पर दिन ठगी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। ठगो के द्वारा अलग-अलग तरीके से ठगी के घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। व्हाट्सएप के माध्यम से भी ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जाने लगा है ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है।

आपकी छोटी सी गलती आपको बड़ी मुश्किलों में फंसा सकती है और आपको पूरी तरह से कंगाल कर सकती है। अगर आपके व्हाट्सएप पर किसी भी तरह का लिंक आता है तो उसे पर भूल कर भी क्लिक न करें क्योंकि कई अनजान लिंक पर क्लिक करके लोगों के अकाउंट का पैसा धड़ले से सफाया हो रहा है।

व्हाट्सएप ना बना दे कंगाल

कई लोगों के व्हाट्सएप पर मैसेज आता है कि आपके अकाउंट में कुछ गड़बड़ी है और अगर आप तुरंत केवाईसी नहीं करते हैं तो आपका अकाउंट बंद कर दिया जाएगा। केवाईसी करने के लिए लिंक दिया जाता है और जैसे ही लिंक पर आप क्लिक करेंगे आपका अकाउंट खाली हो जाएगा।

आरबीआई ने जारी किया अलर्ट

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपने ग्राहकों से कहा है कि बैंक कभी भी किसी से कॉल वीडियो या संदेश के जरिए पर्सनल जानकारी नहीं मांगता है। आरबीआई ना तो किसी से कोई जानकारी मांगता है ना ओटीपी बताने के लिए कहता है।

हो रहा है फ्रॉड

आपके पास व्हाट्सएप नंबर से मैसेज आएगा तो देखने में पूरी तरह से आरबीआई के द्वारा भेजा गया लगेगा। आप इस मैसेज को देखकर कंफ्यूज हो जाएंगे। आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपको मुश्किलों में फंसा सकती है। आपको अगर आरबीआई के नाम से कोई मैसेज आए तो भूल कर भी उसपर क्लिक नहीं करें।

अगर आपके नंबर पर ऐसा कोई मैसेज आता है तो भूल कर भी लिंक पर क्लिक नहीं करें और रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के सचेत पोर्टल पर शिकायत दर्ज करना है या फिर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करना है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...