Archive Notice: This article was originally published on 7 अक्टूबर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

छठ दिवाली के अवसर पर देखा जाता है कि दिल्ली मुंबई पुणे बेंगलुरु अहमदाबाद और राजस्थान जैसे शहरों से बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है। यात्री कई महीने पहले से ही टिकट बुक करके रखते हैं और हजारों लोगों को तो कंफर्म सीट भी नहीं मिल पाता है। मजबूरी में यात्री प्रीमियम कीमत देकर टिकट बुक करते हैं या फिर दलालों का सहारा लेते हैं।

रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस गंभीर समस्या को देखते हुए इस बार प्रीमियम वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया गया है।वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली पटना, मुंबई पटना और हावड़ा पटना जैसे मुख्य रुटों पर चलाई जाएगी। अधिकारी ने पुष्टि किया है कि इन स्पेशल ट्रेनों की समय सारणी और रोड की घोषणा अगले सप्ताह तक होगी ताकि यात्री समय से पहले ही सफर की योजना बना सके।

कम समय में लंबी दूरी तय करती है वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक प्रीमियम ट्रेन है जो कम समय में लंबी दूरी की यात्रा तय करती है यही वजह है कि बड़े पैमाने पर यात्री लंबे भारत एक्सप्रेस से सफर करना चाहते हैं। स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस में एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार की सीटे उपलब्ध होगी।

यात्रियों के सुरक्षा कर रखा जाएगा विशेष ध्यान

छठ दिवाली के अवसर पर यात्रा करने वाले यात्रियों के सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए एक्स्ट्रा आरपीएफ के जवानों को ट्रेनों में तैनात किया जाएगा ताकि सफर के दौरान यात्रियों को किसी भी तरह की समस्या नहीं आए और चोरी की घटना को भी रोकी जा सके।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...