Archive Notice: This article was originally published on 10 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

DA Hike Update: होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा मिल सकता है। जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 2% की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है हालांकि अंतिम फैसला सरकार के आधिकारिक घोषणा की बाद ही होगा। अब देखना होगा कि सरकार के द्वारा कब तक आधिकारिक फैसला दिया जाता है। हालांकि लेबर ब्यूरो के द्वारा दिसंबर 2025 का AICPI-IW डाटा जारी कर दिया गया है।

सातवें वेतन आयोग के बाद में मिलेगा महंगाई भत्ता

सातवे वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो चुका है लेकिन आठवां वेतन आयोग का सिफारिश अभी तक लागू नहीं हुआ है। जब तक आठवी वेतन आयोग का सिफारिश लागू नहीं होता है तब तक महंगाई भत्ता का कैलकुलेशन सातवें वेतन आयोग के बेसिक पे के आधार पर होती रहेगी। कर्मचारी और पेंशनर्स को महंगाई भत्ता का लाभ भी मिलेगा।

AICPI-IW ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स इंडस्ट्रियल वर्कर्स का एक इंडेक्स है जो रोजमर्रा के चीजों की कीमतों में बदलाव को दर्शाता है। इसे लेबर ब्यूरो हर महीने जारी करता है और इसी इंडेक्स के 12 महीने की औसत के आधार पर महंगाई भत्ता भी तय होता है।

होली तक हो सकता है ऐलान

आपको बता दे कि महंगाई भत्ता का ऐलान होली तक किया जा सकता है। सूत्रों की माने तो महंगाई भत्ता का ऐलान होली तक हर हाल में हो जाएगा हालांकि अभी तक सरकार ने ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...