Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
New banking service: कई बार ऐसा होता है हमारे अकाउंट में बैलेंस नहीं होता और हमें पैसों की सख्त जरूरत होती है। ऐसे में हमारी परेशानियां बढ़ने लगती है। आपके अकाउंट में पैसा नहीं होगा फिर भी आप अकाउंट से ₹10000 निकाल सकते हैं।
जी हां बिल्कुल सही सुना आपने मोदी सरकार के द्वारा एक शानदार स्कीम की शुरुआत की गई है। यह ओवरड्राफ्ट एक फाइनेंशियल सुविधा है और इसके द्वारा आप अपने बैंक अकाउंट से तब भी पैसे निकाल पाएंगे जब आपके अकाउंट में पैसे नहीं होगा।
अकाउंट में पैसा नहीं है तब भी निकाल सकते हैं ₹10000
प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रिय योजनाओं में से एक जनधन अकाउंट योजना भी है। इस योजना के अंतर्गत अकाउंट होल्डर को सिर्फ इंश्योरेंस कवर नहीं मिलता है बल्कि ओवरड्राफ्ट लिमिट की सुविधा में मिलती है। इसके अंतर्गत बैंक अकाउंट से तब भी पैसे निकाले जा सकते हैं जब अकाउंट में पैसे नहीं होते हैं। ओवरड्राफ्ट की 10000 लिमिट तय की गई है। तो आईए जानते हैं इस योजना के बारे में…
जनधन अकाउंट क्या है?
जनधन अकाउंट खाताधारक की कई वृत्तीय जरूरत को पूरा करने के लिए बनाया गया है। इसमें खाता धारकों को कई तरह की सुविधा मिलती है। 11 साल पहले प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई थी।
इस अकाउंट होल्डर को ₹200000 का बीमा कवर मिलता है। जनधन अकाउंट होल्डर ओवरड्राफ्ट का लाभ भी उठा सकते हैं। ओवरड्राफ्ट सुविधा के अनुसार यदि खाते में पैसा नहीं है तो भी आप ₹10000 तक निकल सकेंगे।
