Archive Notice: This article was originally published on 22 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Gold Silver Rate Hike: सोने चांदी की कीमतों में वर्ष 2026 की शुरुआत से ही उथल-पुथल मची हुई है। जिओ पॉलिटिक्स और विभिन्न देशों के बीच चल रहे तनाव के चलते सोने की कीमतों (gold price) में जनवरी महीने से ही उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। सोने की कीमतों (gold rate update) में जनवरी 2026 से लेकर अब तक 19 हजार रुपए की बढ़त देखने को मिली है। पिछले वर्ष 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए पर थी, जो जनवरी 2026 से लेकर अब तक 19 हजार रुपए की बढ़त के साथ 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। आज 22 अप्रैल को सोने के भाव (gold rate) की बात करें तो इसकी कीमतों में आज मामूली गिरावट देखने को मिली है। सोने के दाम (gold rate today) आज 239 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 1,52,155 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव (today gold price) 1,55,200 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

इस वर्ष चांदी की कीमत 20 हजार रुपए की बढ़ोतरी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (gold silver price update) में भी इस वर्ष बढ़ोतरी देखने को मिली है। ईरान और इसराइल के बीच चल रहे संघर्ष के कारण चांदी की कीमतों में जनवरी 2026 से कब तक 20000 रुपए की बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 31 दिसंबर 2025 को चांदी की कीमत (silver rate) प्रति किलो के हिसाब से 2.30 लाख थी, जो 21 अप्रैल तक 20000 रुपए की बढ़त के साथ 2.50 लाख पर पहुंच गई है। हालांकि आज चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज 22 अप्रैल को चांदी के भाव (today silver rate) की बात करें तो इसकी कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। चांदी आज 1,831 रुपए की गिरावट के साथ 2,50,063 रुपए प्रति किलो से घटकर 2,48,682 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई हैं। बता दें कि सोने और चांदी की कीमतों ने इस वर्ष 29 जनवरी को अपने ऑल टाइम हाई के स्तर को छुआ था।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...