Archive Notice: This article was originally published on 12 दिसम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

गलती से आ गए हैं पैसे तो उसे ना करें खर्च

बहुत सारे लोग हैं जो सोचते हैं कि बैंक की गलती से पैसा आया है तो अब बैंक की गलती है मैं तो इस पैसे का इस्तेमाल करूंगा। लेकिन यह आपका सबसे बड़ा भ्रम साबित हो सकता है। आपके अकाउंट में गलती से अगर पैसा आ गया है तो वह किसी और का अमानत है ऐसे में आपको उसे पैसे को खर्च नहीं करना है। आप अगर पैसा लौटाने से मना करते हैं तो आपके ऊपर आईपीसी की धारा 406 के तहत केस दर्ज किया जा सकता है।

क्या कहती है आईपीसी की धारा 406

आईपीसी की धारा 406 criminal branch of trust से जुड़ी होती है।इस धारा के अंतर्गत अगर आप किसी दूसरे की पैसा या प्रॉपर्टी का इस्तेमाल करते हैं तो आपके ऊपर कारवाई किया जाता है।

अगर आप बैंक का पैसा लौटाने से मना करते हैं तो आपको 3 साल तक कैद या जुर्माना या फिर दोनों हो सकता है। अगर आपके अकाउंट में गलती से पैसा आ गया है तो आप तुरंत अपने नजदीकी बैंक से संपर्क करके इसके बारे में जानकारी दें और पैसा को बिल्कुल खर्च न करें। बैंक से एक लिखित प्रमाण पत्र ले लें ताकि आगे आपको मुश्किलों में ना फंसना पड़े।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...