Archive Notice: This article was originally published on 1 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

कई बार ऐसा होता है कि लोग किसी परेशानी में या जल्दी बाजी में बिना टिकट ही ट्रेन में चढ़ जाते हैं। रात का समय होने के वजह से यात्रियों के मन में डर रहता है कि अगर TTE उनको पकड़ ले तो क्या होगा। तो आईए जानते हैं क्या रात को अगर कोई ट्रेन में चढ़ जाता है तो TTE उन्हें उतार सकता है।

रात के वक्त बिना टिकट ट्रेन में चढ़ गए तो क्या होगा?

आप अगर रात में बिना टिकट ट्रेन में चढ़ जाते हैं तो TTE आपको गिरफ्तार नहीं कर सकता है। बिना टिकट ट्रेन में सफर करना रेलवे के नियमों का उल्लंघन है लेकिन यह अपराधिक अपराध नहीं माना जाता है। रात के 10:00 बजे के बाद TTE ट्रेन में टिकट चेक नहीं करता है।

रात के समय लोग आराम से सो रहे होते हैं ऐसे में टिकट चेक करने से उन्हें परेशानी हो सकती है।अगर कोई टीटीई बेवजह परेशान करता है, तो यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139 पर शिकायत कर सकते हैं।

रात में रेलवे के कौन-कौन से नियम लागू होते हैं?

रेलवे ने रात के समय यात्रा को लेकर कुछ नियम बनाए हैं जिसका पालन करना अति आवश्यक है। रात के 10:00 के बाद आप तेज आवाज में ट्रेन में बात नहीं कर सकते हैं इसके साथ ही साथ आप कोच की लाइट को नहीं जला सकते हैं। रात 11:00 से सुबह 5:00 तक चार्जिंग पॉइंट बंद रहती है।

क्या बिना टिकट होने पर रात में ट्रेन से उतारा जा सकता है?

आमतौर पर रात में यात्रियों को ट्रेन से नहीं उतारा जाता, खासकर अगर स्टेशन छोटा या असुरक्षित हो. लेकिन अगर यात्री सहयोग नहीं करता, हंगामा करता है, टीटीई से बदतमीजी करता है तो टीटीई रेलवे पुलिस (RPF) को बुला सकता है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...