Archive Notice: This article was originally published on 6 अक्टूबर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

पिछले हफ्ते ही सोने की कीमतें आल टाइम हाई पर देखि गई थी। वहीँ पिछले 3 दिनों से हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई है।

वहीँ ये गिराव का मुख्य कारण फिलहाल डॉलर की कमजोरी को बताया जा रहा है। अगर आज सोने की कीमतों की बात करें तो मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,20,770 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,10,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड का रेट

अधिक जानकरी के लिए बता दे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोना पहली बार 3,900 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गया। दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 1% बढ़कर 3,947.30 डॉलर पर पहुंच गया।

पिछेल कुछ समय में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
जानकारी के लिए बता दे की पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतों में 50% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है, जो इक्विटी और रियल एस्टेट जैसे अन्य एसेट क्लास से कहीं अधिक है। ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल के निदेशक संदीप रायचुरा ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें वर्तमान लगभग 3,800 डॉलर प्रति औंस से बढ़कर 4,800 डॉलर प्रति औंस के पार जा सकती हैं, जो लगभग 26% की बढ़ोतरी है।

2026 तक कहाँ तक पहुंचेगी सोने की कीमतें ?

ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि सोने की कीमतें 2026 के अंत तक 4,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। वहीं, यूबीएस का मानना है कि 2026 के मध्य तक सोना 4,200 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच सकता है।

Deutsche Bank और सिटी बैंक भी 2026 तक सोने की कीमतों को 4,000 डॉलर प्रति औंस तक बढ़ने का अनुमान लगा रहे हैं। जेपी मॉर्गन का भी मानना है कि 2026 के मध्य तक सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर सकता है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...